• Fri. Jun 19th, 2026

कृषि विभाग ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत चोरभट्टी में किया वृक्षारोपण 100 से अधिक फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Byumakant mishra

Jul 7, 2025

बिलासपुर :— कृषि विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान शासकीय सीसल प्रक्षेत्र चोरभट्टी, बिलासपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान अंतर्गत उप संचालक पीडी हथेश्वर के नेतृत्व में किसानों और विभागीय कर्मचारियों ने 100 पौधे लगाए। प्रमुख रूप से आम, जामुन, अमरूद और आमला के पौधे लगाए गए। उन्होंने इन सभी पौधों की सुरक्षा और नियमित रूप से बड़े आकार में विकसित होते तक देख रेख करते रहने का संकल्प लिया। उप संचालक कृषि बिलासपुर ने आम का पौध रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। कार्यक्रम में श्री अनिल वर्मा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विजय धीरज, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,अभय पाल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं विनोद साहू, ग्रा.कृ.वि.अ.और उपस्थित किसानों व कर्मचारियों ने एक- एक फलदार पौधारोपण किए तथा सभी ने रोपण किए गए पौधों को देख-भाल संरक्षण करके बड़े फलदार वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed