छत्तीसगढ़ (जांजगीर चांपा) : छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में ओम सिटी चांपा में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विगत एक माह से जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष, बलौदा ब्लॉक और संगठन के सभी सदस्यों के कड़े परिश्रम और सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, परंतु उन्होंने दूरभाष (फोन) के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक व्यास कश्यप, अध्यक्षता सनत कुमार राठौर तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी जांजगीर के अध्यक्ष राजेश जायसवाल उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंकज शुक्ला (अध्यक्ष युवा कांग्रेस), डॉ. गिरिराज, यादव संगठन चेयरमैन के साथ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, सचिव सुरजीत चावला, अजय द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, बिलासपुर जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा एवं बेमेतरा जिला अध्यक्ष नंदकुमार राजपूत सहित कई गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।
मार्शल आर्ट के करतब और सम्मान समारोह
शाम 5 बजे तक चले इस भव्य कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट (कराटे) के साहसिक करतब दिखाए गए, जिसने उपस्थित जनसमूह और पत्रकारों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, उत्कृष्ट शिक्षकों तथा पत्रकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ‘मिशन नव भारत’ के पदाधिकारियों—प्रदेश अध्यक्ष रामावतार साहू, संभाग अध्यक्ष सतीश धीवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कौशिक, यदुनंदन कौशिक, चैतराम साहू, धुव्र एवं राजू राय का भी मंच पर विशेष स्वागत व सम्मान किया गया।
पत्रकारों के लिए जिला कार्यालय हेतु भूमि का आश्वासन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक व्यास कश्यप ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। अपने संबोधन में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कुछ पत्रकारों की कार्यशैली पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह सभी जनप्रतिनिधि एक समान नहीं होते, उसी तरह कुछ लोग पत्रकारिता का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों व ग्राम पंचायतों को बेवजह परेशान करते हैं।
संबोधन के अंत में जांजगीर जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी उमाशंकर साहू द्वारा रखी गई मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विधायक कश्यप ने कहा, “व्यास कश्यप केवल बोलता नहीं, करके दिखाता है।” उन्होंने पत्रकारों के जिला कार्यालय निर्माण के लिए भूमि चयन करने की बात कही और हर संभव सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया।
विभिन्न जिलों से सैकड़ों पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति
समारोह में बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न जिलों से 50 से 60 प्रमुख पत्रकारों एवं हजारों की संख्या में आमजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रूपेश अग्रवाल, कुलदीप सिंह, अनिल, रेशमा लहरे (‘आज की जनधारा’), गीता सोंचे (‘आज की जनधारा’), उमाशंकर शुक्ला, ओंकार तिवारी, धर्मेद्र प्रसाद, चंद्रशेखर श्रीवास, श्रीमती उमा खरे, श्रीमती सुजाता मुखर्जी, अरविंद परिहार, रनजीत खनुजा, श्रीमती पूजा साहू, जितेंद्र पोर्ते, तरुण शर्मा, आनंद टंडन, जगदीश, बृजेश गुप्ता, नर्मदा साहू, अश्वनी यादव, गणेश सागर, अनूप चौरसिया, राजू राय सहित अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
