• Mon. Jun 15th, 2026

सुशासन तिहार से गाँव-गांव तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ- विधायक धरमलाल कौशिक गोढ़ी समाधान शिविर में 189 आवेदनों का निराकरण

Byumakant mishra

May 30, 2026

बिलासपुर :— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप लोगों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जलकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के बिल्हा ब्लॉक के गोढ़ी में आयोजित समाधान शिविर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में कुल 596 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 189 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया।

 

शिविर को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक योजना का लाभ मिले इसके लिए समाधान शिविरों का 1 मई से सफल आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की भी अपील की। क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री, विधायक, अधिकारीगण शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरीब और किसानों के दर्द को समझते हैं। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेंडरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी, सीईओ श्री कुमार लहरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

*मौके पर ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ-*

 

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम गोढ़ी में आयोजित शिविर में मौके पर ही ग्रामीणों को कई योजनाओं का लाभ दिया गया। 34 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 39 को पेंशन स्वीकृति हेतु पात्र, 115 को श्रम कार्ड, 65 को मनरेगा जॉब कार्ड, 45 को लर्निंग ड्राईविंग लाईसेंस, 8 को आधार कार्ड, 6 को उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इसी प्रकार 370 किसानों को मिट्टी परीक्षण कार्ड, 137 लोगों ने बीपी शुगर जांच एवं 152 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed