• Thu. Oct 8th, 2026

सुकमा से बलरामपुर तक के पेंशनर पदाधिकारी जुटेंगे बिलासपुर में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 6 सितंबर को

Byumakant mishra

Sep 3, 2026

बिलासपुर :— भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार, 6 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक नेहरू चौक के निकट जल संसाधन कार्यालय परिसर स्थित प्रार्थना भवन में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सुकमा से लेकर बलरामपुर तक सभी 33 जिलों के पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शामिल होकर पेंशनरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे।

प्रदेश कार्य समिति की बैठक में संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रदेश के पेंशनरों की लंबित मांगों, विभिन्न समस्याओं तथा उनके निराकरण के लिए आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में प्रदेशभर के जिलों में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों तथा पेंशनरों की समस्याओं की जानकारी भी प्रदेश कार्य समिति के समक्ष रखेंगे।

बैठक में पेंशनरों के हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

 महासंघ के पदाधिकारियों का मानना है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता से होने वाली यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी।

उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में संपूर्ण आयोजन के संयोजक, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश जैन एवं बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने संयुक्त रूप से दी है।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *