• Wed. Jun 17th, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण, रजत जयंती समारोह की तैयारियां शुरू

Byumakant mishra

Jul 22, 2025

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। समारोह की तैयारियों और कार्य योजना के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली गई। रजत जयंती समारोह के लिए राज्य शासन द्वारा संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। वर्चुअल बैठक में जिला, जनपद और ग्राम स्तर पर सभी विभागों को उपलब्धियों पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल बैठक में मौजूद रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशों का पालन करते हुए तैयारियों के निर्देश दिए।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed