• Wed. Jun 17th, 2026

सीएसआर के तहत एनटीपीसी का बड़ा योगदान, मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का एनटीपीसी टीम ने किया निरीक्षण

Byumakant mishra

Sep 25, 2025

बिलासपुर // कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नवनिर्मित कुमार साहब स्व0 दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर में ब्लड बैंक एवं लैब को अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय बनाने के लिये लगभग रूपये 5.58 करोड़ का उपकरण क्रय कर उनके द्वारा प्रदाय किये जाने हेतु मेमोरेण्डम ऑफ एसोसिएशन (एम.ओ.ए.) में डॉ0 भवनीश सामान सी.एम.ओ एन.टी.पी.सी. एवं डॉ0 बी.पी. सिंह चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा श्री विजय कृष्ण पाण्डेय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एन.टी.पी.सी., सीपत एवं श्री संजय कुमार अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर के समक्ष अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये।

 

एन.टी.पी.सी. के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री विजय कृष्ण पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण, वार्ड, लैब एवं चिकित्सकीय व्यवस्था की प्रशंसा की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि यह छत्तीसगढ़ का प्रथम विश्वस्तरीय सुविधापूर्ण चिकित्सालय है एवं यह हॉस्पिटल इस प्रदेश की जनता के लिये बहुत लाभदायी होगा। भविष्य में भी वे सी.एस.आर. के तहत या अन्य किसी भी तरह से इस सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के लाभ व सुविधा के लिये सहयोग प्रदान करते रहेंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मरीजों को समुचित विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने शीघ्र ही सभी कार्य पूर्ण संपादित किये जाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर एन.टी.पी.सी. के श्री जय प्रकाश सत्यम, असिस्टेंट जी.एम. (एच.आर.), श्री मोहन लाल, सी.एस.आर. हेड, ज्योत्सना कुशवाहा, हेड लीगल सेल, श्वेता जी, डी.जी.एम. एवं श्री छत्रपाल पटेल, चीफ फार्मासिस्ट, एन.टी.पी.सी. एवं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर के श्री ध्रुव पाण्डेय, श्री भूपेन्द्र कौशिक, श्रीमती आराधना दास, श्रीमती विनिता पटले एवं प्रभात शुक्ला उपस्थित थे।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed