• Wed. Jun 17th, 2026

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की पहल से आमजन को सस्ती सुरक्षा डाक विभाग करेगा ग्रामीण-शहरी नागरिकों को बीमा सुविधा उपलब्ध

Byumakant mishra

Sep 9, 2025

 

बिलासपुर // जिले के सभी डाकघरों में 10 से 13 सितंबर 2025 तक डाक विभाग (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) द्वारा विशेष दुर्घटना बीमा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के नागरिक मात्र 350 से 750 वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख से लेकर 15 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर प्राप्त कर सकते है। यह पहल आमजन को कम लगात में उच्च सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।

भारत सरकार के वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को साकार में इंडिया पोस्ट अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। देश के हर कोने और गांव-गांव तक फैले डाकघरों और डाक सेवाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं आसानी से पहुंचे। इस विशेष शिविर से आमजन विशेष रूप से लाभान्वित होंगे और न्यूनतम प्रीमियम पर जीवन की अनिश्चितताओं के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। बिलासपुर के सभी डाकघरों में यह शिविर लगाया जा रहा है एवं इसके माध्यम से आम जनता को लाभान्वित कर उनके सुरक्षित भविष्य, परिजनों के लिए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed