बिलासपुर :— दिनांक 15 सितंबर 2025 को अभियंता दिवस के तत्वाधान पर परम आदरणीय श्री संजय अग्रवाल आई ए एस कलेक्टर बिलासपुर के आथित्य में एवम श्री संजय शर्मा सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियंता पी एम जी एस वाई की अध्यक्षता , इं सिद्धेश्वर पाटनवार, इं एल के गहवई, इं महेन्द्र जैन के विशिष्ट आतिथ्य में प्रार्थना भवन सिंचाई परिसर बिलासपुर में मुख्य अतिथियों द्वारा सर विश्वेश्वरैया जी को पुष्प और मालार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इं श्री आर पी शुक्ला संरक्षक जिला समिति द्वारा फोरम की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला समिति द्वारा गत वर्ष तेजस्विनी छात्रावास की 5 छात्राओं एक वर्ष हेतु गोद लिया , सदस्यों तथा अन्य सामान्य लोगों के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, हेल्पेज इंडिया के सहयोग से सायबर अपराध पर कार्यशाला, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के सहयोग से सायबर अपराध से बचाव पर कार्यशाला आयोजन किया एवं इस वर्ष तेजस्विनी छात्रावास की 6 छात्राओं को गोद लेना तथा एक शव वाहन और डीप फ्रीजर प्रदान करने का लक्ष्य है।एवं संघ रत्न इं सुरेन्द्र सिंह टुटेजा की पुण्यतिथि पर तेजस्विनी छात्रावास में खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कलेक्टर महोदय से अपील की हमारे सेवानिवृत साथियों के तकनीकि ज्ञान का उपयोग वो अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं,हम लोग हमेशा तत्पर हैं। आदरणीय कलेक्टर महोदय ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम अभियंता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि अभियंता कभी रिटायर नहीं होते हैं, उन्होंने फ़ोरम द्वारा किए जा रहे कार्य छात्राओं की शिक्षा के साथ , स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , सायबर कार्यशाला , शव वाहन तथा डीप फ्रीजर के प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि फ़ोरम के सामाजिक कार्यों में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा, उन्होने कहा कि तकनीक का विकास बहुत जल्दी होता है इसलिए हमेशा अपडेट रहना चाहिए फिर चाहे वो हम लोग होता हमारी नई पीढी, अभियंता जल थल और नभ में पूर्ण कौशल के साथ काम करता है। इं रविन्द्र मिश्रा, स्मिता मिश्रा, इं पी के केसरवानी, इं अनिल सोनी, धृति बरेठ, अद्विका बरेठ, इं प्रेम कुमार शर्मा, श्रीमती कनिका सक्सेना, इं अरविन्द दिवाकीर्ति, श्वेता मिश्रा, तनिष्क वर्मा, इं राजकुमार द्विवेदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन इं अरविन्द दिवाकीर्ति ने किया। इं राजेंद्र दवे जी ,संजय शर्मा जी ,इं सिद्धेश्वर पाटनवार जी ,इं एम के जैन इं एल के गहवई द्वारा उद्वोधन दिया।इं बी एन ओझा द्वारा कुशल संचालन किया गयाजी,इं राजीव नयन शर्मा जी, इं राजेश कुमार मित्तल आदि के कुशल मार्ग दर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे सभी साथियों ने परिवार सहित उत्साह पूर्वक सहभागिता की।अंत में आभार प्रदर्शन एवं रात्रि भोज के बाद कार्यक्रम समाप्त किया गया।