• Wed. Jun 17th, 2026

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु टेबल टॉप एक्सरसाइज करने के निर्देश

Byumakant mishra

Sep 16, 2025

बिलासपुर // भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 का कार्य किया जाना संभावित है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारी हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज किये जाने की सूचना तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बारे में आयोग द्वारा जारी निर्देश की विस्तृत जानकारी देते हुए बूथ लेबल एजेण्ट (BLA) की नियुक्ति निर्धारित प्रारूप में कराए जाने अवगत कराया गया । बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी एवम बहुजन समाज पार्टी, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed