• Sun. Aug 9th, 2026

सुशासन तिहार: सरकार और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और संवाद का सशक्त माध्यम है सुशासन तिहार-धरमलाल कौशिक प्रधानमंत्री की गारंटी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं

Byumakant mishra

May 5, 2026

बिलासपुर :- सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संवाद को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।

 

राज्य में जनहित के कार्य और जन जन का सर्वांगीण विकास,हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। छ.ग.,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में संवर रहा है। उक्त बातें बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जोन क्रमांक 2 में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर में कही। तिफरा के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक श्री कौशिक ने कहा की प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय द्वारा लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले और समस्याओं का समाधान हो इसके लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी सुशासन तिहार को जनता का तिहार बताते हुए कहा कि विष्णु सरकार में राज्य के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं,सभी वर्गों का निरंतर विकास हो रहा है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जानकारी देते हुए बताया की जोन क्रमांक 2 के वार्ड 5,6,7,8,के लिए आयोजित इस शिविर में लगभग 125 आवेदन मिले है जिनमें से 94 नगर निगम से है शेष अन्य विभागों के है। अधिकतर आवेदन आवास, सड़क, नाली निर्माण, राशन कार्ड, स्वच्छता,महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सी.एस.ई.बी. विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित है।

 

जोन 3 के नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में होगा शिविर

 

सुशासन तिहार के तहत 5 मई को जोन क्रमांक 3 के वार्ड 15,16,17,के लिए नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया है,सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *