• Wed. Jun 17th, 2026

फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स बिलासपुर द्वारा पेंशनर्स के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 12 अक्टूबर को

Byumakant mishra

Oct 8, 2025

बिलासपुर // फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर द्वारा पेंशनर्स एवं उनके परिवार हेतु दिनांक 12/10/2025 को जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में 11 बजे से 2 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें

1. मेट्रो चिल्ड्रन हॉस्पिटल तिफरा से डॉ आशीष गहवई एम डी एवं अन्य चिकित्सक

2. कृशिव केयर अशोक नगर से स्किन, कॉस्मेटिक, हेयर एवं लेसर विशेषज्ञ डॉ दीपिका साहू

3. आशीर्वाद नेत्र चिकित्सालय नेहरू चौक से नेत्र विशेषज्ञ डॉ मढ़रिया

4. न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज सकरी से विशेषज्ञ दंत चिकित्सक द्वारा परीक्षण एवं निशुल्क दवाई

5. योग प्रशिक्षक कु मोनिका पाठक द्वारा योग पर जानकारी

6. नाक, कान,गला विशेषज्ञ डॉ श्वेता मित्तल

उपस्थित रहकर परीक्षण एवं परामर्श देंगे। अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि उपस्थित हो कर शिविर का लाभ उठाएं इसमें अन्य लोग भी लाभ ले सकते हैं। उक्त जनकारी महामंत्री फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर ने दी।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed