• Sun. Aug 9th, 2026

बिलासपुर: रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Byumakant mishra

Oct 13, 2025

बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2025: फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर द्वारा जल संसाधन परिसर के प्रार्थना भवन में पेंशनर्स और उनके परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आशीर्वाद नेत्रालय के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एल.सी. मढ़रिया, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. श्वेता मित्तल, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आशीष गहवई, मेट्रो चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉ. चन्द्र भूषण देवांगन, डॉ. किरण चन्द्र पंकज, होराइजन डेंटल कॉलेज सकरी की डॉ. स्वाती अग्रवाल, डॉ. इशानी, डॉ. श्रेया मक्कासरे, डॉ. एकता, डॉ. शुभम अधिकारी, आयुष विभाग की डॉ. स्मृति चंद्राकर, डॉ. रश्मि जितपुरे, डॉ. श्रुति थवाईत, डॉ. रश्मि श्रीवास, जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल, डॉ. रक्षित (अर्बन बीएमओ), स्किन, बाल एवं कॉस्मेटिक विशेषज्ञ डॉ. दीपिका साहू, योग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका पाठक, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र वर्मा सहित अन्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।

 

डॉ. मढ़रिया ने स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए शिविर आयोजन की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने का सुझाव दिया। डॉ. रश्मि जितपुरे ने आयुर्वेद की उपयोगिता और डॉ. रक्षित ने आयुष्मान कार्ड की जानकारी साझा की। सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

शिविर के सफल आयोजन में इं. आर.पी. शुक्ला, राजेश मित्तल, राम सिंह राठौर, राजेश दीक्षित, राजीव नयन शर्मा, उमाकांत मिश्रा, अनिल सोनी, रवि मोहन, अशोक कुमार साहू, एस.पी. मिश्रा, राजेंद्र दबे, एच.सी. राठौर, राजेंद्र सक्सेना आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *