• Wed. Jun 17th, 2026

नवोदय विद्यालय मल्हार में 6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन 29 जुलाई से शुरू

Byumakant mishra

Jul 17, 2025

बिलासपुर :— पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 29 जुलाई से आवेदन किये जा सकते है। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। ऑनलाईन आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट https://navodaya.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है एवं वह जिले के किसी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा हो। अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2014 से पहले तथा 31.07.2016 के बीच का होना चाहिए। अभ्यर्थी यदि कक्षा 3, 4 व 5वीं में से किसी भी कक्षा में शहरी क्षेत्र के विद्यालय में अध्ययनरत रहता है तो वह शहरी क्षेत्र का अभ्यर्थी माना जाएगा।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed