• Wed. Jun 17th, 2026

जनभागीदारी से फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने की अपील, 25 फरवरी तक अभियान जारी

Byumakant mishra

Feb 11, 2026

बिलासपुर // जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत से कर दी गई है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के समस्त क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और दवा का सेवन कर बीमारी के प्रसार को रोकना है।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन किया, ताकि आम जनता में जागरूकता बढ़े और लोग इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर दवा का सेवन अवश्य करें, क्योंकि फाइलेरिया जैसे रोगों से बचाव केवल सामूहिक प्रयास से ही संभव है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगे और लोगों को रोग और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जो समय रहते रोकथाम के प्रयासों से नियंत्रित की जा सकती है। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें और अपने परिवार के सभी सदस्यों का दवा सेवन सुनिश्चित करें।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed