• Wed. Jun 17th, 2026

निश्चेतना विभाग ने दिखाई पहल — छात्रों और जनसामान्य को किया जागरूक

Byumakant mishra

Oct 21, 2025

बिलासपुर // सिम्स निश्चेतना विभाग द्वारा विश्व निश्चेतना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय निश्चेतना संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और ऑपरेशन से पूर्व मरीजों के लिए सावधानियों एवं सहमति पत्र की जानकारी शामिल थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में निश्चेतना विशेषज्ञों की भूमिका के प्रति जागरूक करना था। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय था — “निश्चेतना विशेषज्ञ का आपात स्थिति में योगदान”, जिसमें एमबीबीएस विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दी। प्रमुख विजेता छात्रों में प्रथम पुरस्कार – मयंक कुमार एवं पंकज, द्वितीय पुरस्कार – कृति तथा तृतीय पुरस्कार – जयेश एवं दीपक को मिला। निर्णायक मण्डल में डॉ. आरती पांडे, डॉ. संगीता रमन जोगी एवं डॉ. आर.के. बेन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.आर. बेन तथा नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप ने विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. मधुमिता मूर्ति ने संबोधित करते हुए कहा कि निश्चेतना विशेषज्ञ केवल ऑपरेशन थिएटर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आईसीयू, दर्द नियंत्रण, आपात कालीन स्थितियों और कार्डियक अरेस्ट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed