• Wed. Jun 17th, 2026

राजेश कुमार श्रीवास्तव ने संभाला राज्य औद्योगिक न्यायालय अध्यक्ष का पदभार

Byumakant mishra

Sep 9, 2025

बिलासपुर // माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ की अनुशंसा पर राज्य शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार श्रीवास्तव को दिसम्बर, 2024 से रिक्त राज्य औद्योगिक न्यायालय का अध्यक्ष बनाया गया है, जिन्होंने कल अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है।

 

ज्ञात हो कि श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, वर्ष 1994 में व्यवहार न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में जिला जांजगीर व दुर्ग में लगभग पौने छः वर्षों तक कार्य किया और मई 2022 से अपनी सेवानिवृत्ति दिनांक 30.06.2024 तक राज्यपाल सचिवालय में माननीय राज्यपाल के विधिक सलाहकार के पद पर कार्य किया था। ज्ञात हो कि वह राज्य औद्योगिक न्यायालय के अध्यक्ष को छतीसगढ़ लेबर ज्यूडिशियल सर्विस रूल्स 2015 के नियम 10 (3) के अनुसार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को प्राप्त होने वाला वेतन व सुविधाएँ प्राप्त होती हैं।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed