• Wed. Jun 17th, 2026

कार्यशाला में जल संरक्षण की ली गई शपथ, सभी को आचरण में लाने का आह्वान भू-जल संरक्षण पर विशेषज्ञ डॉ. प्रवीर नायक ने दी वैज्ञानिक और व्यवहारिक जानकारी

Byumakant mishra

Jul 4, 2025

बिलासपुर // संभागायुक्त सुनील कुमार जैन ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलश में जल उड़ेलकर 03 दिवसीय जल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में संभागायुक्त ने सभी को जल संरक्षण के संबध में शपथ दिलाई गई तथा सभी शपथकर्ताओं को शपथ अनुसार आचरण करने कहा। कार्यशाला में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में भू-जल संरक्षण के विषय में रिजनल डायरेक्टर सी जी. डब्ल्यू, वी एनसीसीआर रायपुर से आये डॉ. प्रवीर के. नायक के द्वारा भू-जल संरक्षण और पानी की एक बूंद बचाओ कल को सुरक्षित बनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जल दोहन एवं उसके बचाव कर भविष्य के लिए जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई। कृषि कार्यों में जल की उपयोगिता एवं संरक्षण के बारे में, वर्षा जल के उपयोग एवं संरक्षण के विषय में विचार-विमर्श किया गया।

 

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा जिले में चल रहे मोर गाँव मोर पानी के अंतर्गत जल संरक्षण अंतर्गत निर्माण एवं नवाचार के तहत डिफक्ट बोरवेल, रिचार्ज पिट इंजेक्शन वेल, सेंट फिल्टर के कार्यों के विषय में अवगत कराया गया। उक्त कार्यशाला में जिले के एसडीओ फॉरेस्ट, एसईसीएल के अधिकारीगण, सभी जनपद सीईओ, कृषि विभाग से समस्त विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, आरईएस, जल संसाधन एवं पीएचई के सभी एसडीओ, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत और मनरेगा के समस्त तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed