• Wed. Jun 17th, 2026

बिलासपुर वार्ड-51 : तुलसी आवास में जलभराव से हाल बेहाल, सड़क पर चलना मुश्किल बरसात में जलभराव और गंदगी से त्रस्त राजकिशोर नगर के लोग, नगर निगम पर उठाए सवाल

Byumakant mishra

Jul 18, 2025

बिलासपुर के वार्ड नंबर 51 :— राजकिशोर नगर स्थित तुलसी आवास के तीसरे ब्लॉक में जलभराव और गंदगी ने निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बरसात के मौसम में सड़कों पर भरा पानी आवागमन को दूभर बना रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे खेलने-कूदने तो दूर, सड़क पर चल भी नहीं पा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को टहलने में भारी परेशानी हो रही है।

 

सीसी रोड की खराब स्थिति और गड्ढों के कारण पानी का बहाव नहीं हो पा रहा, जबकि अन्य ब्लॉकों में ढाल नुमा रोड बनाए जाने से जलभराव की समस्या नहीं है। निवासियों ने कई बार पार्षद और नगर निगम प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण घरों में बदबू फैल रही है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों को डर है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

 

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीसी रोड को ढाल नुमा बनाकर जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर गहरा आक्रोश है।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed