बिलासपुर – वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने सिटी 36 मॉल में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित फिल्म भक्त मां कर्मा पूरा ऑडी बुक कर फिल्म देखी ।
फिल्म शुरू होने के पूर्व सामूहिक हनुमान चालीसा,संघ गीत *संगठन गढ़े चलो – सुपंथ पर बढ़े चलो*।। नरेंद्र यादव ने लिया जिसे सभी ने दोहराया।
मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने बताया कि अभी तक हम लोग प्रायः बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा निर्मित निर्देशित फिल्में ही देखा करते हैं पहली बार ऐसा हुआ कि वन्दे मातरम् मित्र के संरक्षक सदस्य डॉ जेठू साहू ने पिछली बैठक में अपने साथी कलाकारों का परिचय कराया एवं जानकारी दी कि हम लोगों ने एक ऐतिहासिक,धार्मिक फिल्म का निर्माण किया है,वन्दे मातरम् मित्र के सदस्यों को फिल्म देखने हेतु आमंत्रित किया।
श्री जैन ने बताया कि मित्र मंडल की कोर कमेटी ने यह फिल्म देखने का सामूहिक निर्णय लिया ।
अशोक ऋषि,जय प्रकाश लाल, डॉ जेठू साहू ने फिल्म को दिखाने विशेष योगदान दिया।
फिल्म के निर्माता – अजय खांडेकर,राजकुमार यादव, निर्देशक – शशिकांत कौशिक ,गीत संगीत – डी पी विश्वकर्मा,प्रमुख कलाकार – अनुकृति चौहान,योगेश अग्रवाल,डॉ जेठू साहू ने अपनी प्रभावी भूमिका से दर्शकों को रोमांचित कर दिया कहीं ऐसा नहीं लगा कि ये सभी कलाकार हमारे बीच के हैं।
इसके पूर्व वन्दे मातरम् मित्र जन जागरण हेतु द कश्मीर फाइल,शतक,केरला स्टोरी,वीर सावरकर,आर्टिकल 370,धुरंधर,केरला स्टोरी – 2, धुरंधर – 2 सामूहिक रूप से देखता रहा है।
फिल्म का निर्देशन,गीत संगीत,फिल्मांकन अति सुन्दर है सवा दो घंटे की फिल्म दर्शकों को बाँध कर रखती है।फिल्म में भक्त मां कर्मा का जीवन अति सुन्दर,मार्मिक एवं शिक्षा प्रद है जहाँ एक ओर फिल्म धर्म के प्रति, आराध्य के प्रति आस्था जगाती है वहीँ दूसरी ओर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
363 सीटर थिएटर पूरा भरा हुआ था वन्दे मातरम् मित्र मंडल के इस आयोजन में शहर के प्रबुद्ध जन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक राजकुमार सचदेव,नगर संघ चालक प्रदीप शर्मा,डॉ प्रफुल्ल शर्मा,डॉ आर ए शर्मा, कैलाश गुप्ता,डॉ के के साव सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से फिल्म देखने आए सभी ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए फिल्म देखने की अपील की।
फिल्म के आयोजन,व्यवस्था में प्रदेश महामंत्री जय सिंह चंदेल,प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश लाल,डॉ जेठू साहू,पार्थों मुखर्जी,जगदीश प्रसाद साहू,नरेंद्र यादव,संजीव साहू का विशेष योगदान रहा।
इसी कड़ी में देशहा साहू समाज से कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू ने सभी केंद्रों से आये सामाजिक लोगो का स्वागत करते यह परिवारिक फिल्म हमारे आने वाले पीढ़ी को भक्त माता कर्मा के जीवनकाल का सपुर्ण दर्शन कराएगी उसी के साथ सचिव पुन्नी राम साहू कुकुसदा केंद्राध्यक्ष राजूराम साहू छतौना केंद्र से सैकड़ो की सँख्या में लोग आए हुवे थे।वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कश्यप,उमाकांत मिश्रा सुरजीत सिंह चावला के साथ राष्ट्रीय प्रेस महासंघ से धुव्र चन्द्रा ने भी जेठु साहू के अभिनय का सभी ने खूब सराहना किया ।ऐसे ही परिवारिक फ़िल्म हमेशा बनती रहे।