• Wed. Jun 17th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने पत्रकार सुरक्षा और आर्थिक सहायता को लेकर किए महत्वपूर्ण ऐलान

Byumakant mishra

May 13, 2026

बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज 13 मई 2026 को सर्किट हाउस, मुंगेली नाका में प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक संबल को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने पत्रकारिता की चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने पत्रकारों के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का अनिवार्य बीमा कराया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए समय-समय पर ‘फुल बॉडी चेकअप’ शिविर आयोजित किए जाएंगे।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पत्रकार साथियों की तत्काल मदद के लिए एक विशेष ‘राहत कोष’ की स्थापना की जाएगी।

संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए ढांचागत बदलाव किए गए हैं वरिष्ठ पदाधिकारियों की कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें 3 से 4 जिलों का प्रभार सौंपा गया है। ये प्रभारी जिलों में जाकर पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करेंगे और नए सदस्यों को संगठन की नीतियों से जोड़ेंगे।

महासभा की आगामी बैठक 30 मई 2026 को पुनः सर्किट हाउस में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें भविष्य की कार्ययोजना पर आगे की चर्चा की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, महासचिव पंकज खंडेलवाल, उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप, सचिव अजय द्विवेदी, उमा साहू, ध्रुव चंद्रा (राजू), कमल दुसेजा, यु मुरली राव, सुरजीत सिंह चावला, मनोज श्रीवास्तव, जसपाल सिंह गोल्डी, श्रेया वैष्णव और चंद्रशेखर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने श्री विनय मिश्रा के जनहितैषी निर्णयों का हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत किया।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed