• Wed. Jun 17th, 2026

बिल्हा के मटियारी में गहराया जल संकट: सूखे तालाब, ठप नल-जल योजना से ग्रामीण बेहाल भीषण गर्मी में प्यासा मटियारी: हैंडपंप और नल बने शोपीस, पानी के लिए भटक रहे लोग

Byumakant mishra

May 3, 2026

बिल्हा :— भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मटियारी में जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गाँव के तालाबों के सूखने और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों के बीच त्राहि-त्राहि मची हुई है। निस्तारी से लेकर पीने के पानी तक के लिए लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

 

मटियारी ग्राम के दो से तीन प्रमुख तालाब पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने नहाने और कपड़े धोने जैसी बुनियादी जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब गाँव के हैंडपंपों और टैप नल (नल-जल योजना) ने भी रख-रखाव के अभाव में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मेंटेनेंस न होने के कारण अधिकांश सरकारी नल शोपीस बनकर रह गए हैं।

 

ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अव्यवस्था के लिए पंचायत प्रशासन और विशेषकर सरपंच की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरपंच ने समय रहते नल और पानी टंकी की सप्लाई लाइन को दुरुस्त कराया होता, तो आज यह नौबत नहीं आती। सरपंच की “ढील-ढाल” नीति के कारण ही आज पूरा गाँव पानी के लिए तरस रहा है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय कांग्रेसी नेता ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान स्पष्ट कहा कि:

 

“अगर जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो हम समस्त ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय कूच करेंगे और कलेक्टर से इसकी लिखित शिकायत करेंगे।”

 

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जनता की बुनियादी जरूरतों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, मटियारी की जनता इस भीषण गर्मी में पानी के समस्या के हल के इंतजार में हैं।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed