• Wed. Jun 17th, 2026

बिलासपुर: सिम्स अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही ने ली मासूम की जान, परिजनों का हंगामा बर्न यूनिट में भर्ती बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप; ‘बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचे डॉक्टर’

Byumakant mishra

Jan 24, 2026

बिलासपुर :—  न्यायधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, सिम्स (SIMS) से एक बेहद संवेदनशील और दुखद मामला सामने आया है। अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती एक मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते डॉक्टर उपलब्ध होते, तो उनकी बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची तीन दिन पूर्व घरेलू दुर्घटना में झुलस गई थी। परिजनों ने उसे तत्काल बेहतर इलाज की उम्मीद में सिम्स अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया था। पिछले दो दिनों से बच्ची का उपचार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, आज अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

परिजनों का गंभीर आरोप: ‘डॉक्टर नहीं आए’

मृतक बच्ची के रोते-बिलखते परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब बच्ची की स्थिति नाजुक हुई, तो उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से डॉक्टर को बुलाने की बार-बार मिन्नतें कीं। परिजनों का दावा है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को कई बार संदेश भेजा गया और संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार डॉक्टर वार्ड में नहीं पहुंचा। उचित चिकित्सा न मिलने के कारण बच्ची ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

सिम्स अस्पताल में इस तरह की लापरवाही की यह पहली घटना नहीं है, लेकिन एक मासूम की मौत ने पूरे प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

 

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed