• Wed. Jun 17th, 2026

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिलासपुर में प्लास्टिक व फिकल स्लज प्रबंधन पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला

Byumakant mishra

Dec 23, 2025

बिलासपुर :— स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष में प्लास्टिक अपशिष्ट एवं फिकल स्लज अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के सभी आठ जिलों बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, जीपीएम, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, विकासखंड व क्लस्टर समन्वयक, संबंधित ग्रामों के सरपंच-सचिव तथा स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

 कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाजार में खरीददारी करते समय अपने साथ कपड़े के थैले रखें। हमने फेस 1 में गांव को खुले में शौचमुक्त किया क्योंकि उससे बीमारी फैलती थी, साथ ही उन्होंने फिकल स्लज को स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बताते हुए इसके सुरक्षित प्रबंधन की आवश्यकता रेखांकित की। प्रशिक्षण सत्रों में राज्य सलाहकार डॉ. रूपेश राठौर ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा श्री पुरुषोत्तम पंडा ने फिकल स्लज प्रबंधन पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। वहीं, राज्य सलाहकार श्रीमती मोनिका सिंह ने स्वच्छता के लाभों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती पूनम तिवारी ने सभी प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 

 

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed