• Fri. Apr 10th, 2026

विश्व मानवाधिकार दिवस पर अमने पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Byumakant mishra

Dec 11, 2025

बिलासपुर :— माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी जी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव श्री अनिल कुमार चौहान जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/12/2025 को विश्वमानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत अमने के पंचायत भवन मे किया गया। उक्त शिविर में (तालुका विधिक सेवा समिति कोटा) के माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती दीप्ति बरवा जी के द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को उक्त संबंध में लोगो के मूल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई , तथा आगामी नेशनल लोक अदालत , घरेलू हिंसा,साइबर क्राइम , निः शुल्क अधिवक्ता, भरण पोषण अधिनियम, इत्यादि कानूनी संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई ।उक्त शिविर में पैरा लीगल वॉलिंटियर विवेक कुमार गेरे, संदीप मिश्राम, सरपंच एवं उप सरपंच उपस्थित थे । लाभार्थियों की संख्या

महिला- 25

पुरुष – 30

कुल – 55

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed