• Wed. Jun 17th, 2026

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी रहे शामिल, शहीदों के प्रति जताई श्रद्धा नगर सेना, जिला पुलिस बल और 2री वाहिनी छ.स.बल के जवानों ने दिखाया अनुशासन का प्रदर्शन

Byumakant mishra

Oct 23, 2025

बिलासपुर :— 2री वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस रेंज की तीन इकाईयाँ जिला पुलिस बल बिलासपुर, मुंगेली, 2री वाहिनी, छ.स.बल, सकरी-बिलासपुर, नगर सेना, बिलासपुर एवं जिला जेल, बिलासपुर पुलिस बैेण्ड के प्लाटूनों द्वारा परेड का भव्य आयोजन कर शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला द्वारा 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में सम्पूर्ण देश में शहीद हुए अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल के जवानों की नामावली सूची का वाचन कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री शुक्ला ने शहीद के परिजनों का सम्मान कर उनका कुशलक्षेम लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, एसपी मुंगेली श्री भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल सकरी से श्री मनोज कुमार खिलारी (भा.पु.से), सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.एस.राजपाल, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एच.आर.मनहर एवं श्री टी.एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक श्री सी.डी.टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं श्री रामगोपाल करियारे, जिला सेनानी नगर सेना श्री दीपांकुरनाथ सैमुअल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, अनिता प्रभा मिंज, शिवचरण सिंह परिहार एवं श्री जिवेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री लालचंद मोर्य एवं श्री संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्री श्याम कुमार सिदार, सहायक सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल श्री एच.एल.ध्रुव, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शहीदों के परिजन उपस्थित थे।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed