भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विश्वास, तुषार साव को सौंपी अहम जिम्मेदारी
बिलासपुर :— भाजयुमो उत्तर मंडल में तुषार साव को मंत्री नियुक्त किया गया है। वे जमीनी स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने वाले एवं संगठन के प्रति समर्पित कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। संगठन ने उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति पर तुषार साव ने बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह जी , जी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव गुप्ता जी तथा उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री विश्वजीत ताम्रकार जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।