बिलासपुर // समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ की एक आवश्यक बैठक मंच के प्रदेश कार्यालय बिलासपुर प्रकाशन परिसर मध्यनगरीय चौक बिलासपुर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी हेतु हुई
मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि बिलासपुर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के 4 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस मंच द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन तुर्काडीह रोड लोखंडी में भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना , महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा पूरे छत्तीसगढ़ से विप्र समाज के प्रमुख पदाधिकारीयो का सम्मान किया जाएगा
बैठक में प्रमुख रूप से अनूप पांडेय राजेश पाण्डेय, आदित्य त्रिपाठी, बसंत बाजपेयी, मनोहर लाल मिश्र, दिनेश बाजपेयी,लक्ष्मीकांत दीक्षित, कमलेश मिश्र, शास्वत शैकी तिवारी, अमित तिवारी, योगेश मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, सुदेश दुबे साथी शामिल रहे