• Sat. Apr 11th, 2026

नेपाल में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन की तैयारी

Byumakant mishra

Jan 13, 2026

बिलासपुर // तीसरे ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर सरकंडा में 29 से 31 दिसंबर 2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौसरा की छात्रा लता सिंह ठाकुर एवं नीलम गोंड ने भाग लिया था। नीलम ने गोल्ड मेडल एवं लता ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने स्कूल एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। सभी शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छात्राएं अब आगामी अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता नेपाल की तैयारी करेगी। अभी इंटरनेशनल सिलेक्शन के लिए जयपुर में 30 जनवरी और 1 फरवरी को प्रतियोगिता होने वाली है जहां ये दोनों छात्राएं भाग लेंगी। ताइक्वांडो के इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए छात्राएं निरंतर तैयारियां कर रही है।

 

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed