भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बिलासपुर द्वारा कलेक्टर महोदय एवं जिला कोषालय अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पेंशन प्रकरणों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग द्वारा वित्त निर्देश क्रमांक 28/2018 के अंतर्गत राज्य के पेंशनरों हेतु ऑनलाइन पेंशन प्रणाली “ *आभार* ” लागू की गई है। इसके साथ ही संचालनालय, कोष एवं लेखा तथा पेंशन संचालनालय द्वारा *“ई-कोष लाइट एप”* प्रारंभ किया गया है, जिससे पेंशनरों को अपनी पेंशन संबंधी जानकारी डिजिटल माध्यम से सरलता से उपलब्ध हो सके।
किन्तु यह देखा जा रहा है कि बिलासपुर जिले के पेंशनरों के ई-पेंशन कार्ड अब तक एप में अपलोड नहीं किए गए हैं, जिसके कारण वे यह महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। ई-पेंशन कार्ड पेंशनर का पहचान पत्र होता है तथा उनके लिए अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है।
इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी से मिल कर मांग कि गई कि जब भी किसी पेंशन प्रकरण का निपटान जिला कोषालय में ऑनलाइन किया जाता है, उसी समय संबंधित पेंशनर का ई-पेंशन कार्ड ऑनलाइन तैयार कर स्वीकृत किया जाए तथा उसे *“ई-कोष लाइट एप* ” में अपलोड किया जाए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई भी पेंशनर बिना ई-पेंशन कार्ड के न रहे।
साथ ही यह भी मांग कि गई कि मई 2018 के पूर्व सेवा-निवृत्त पेंशनरों को भी ई-पेंशन कार्ड जारी किया जाए। सेवानिवृत्त हुए अथवा भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले सभी पेंशनरों को भी यह कार्ड स्वचालित रूप से उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने हेतु सर्वश्री राकेश जैन अध्यक्ष,राजेंद्र कश्यप संभागीय अध्यक्ष, कुंती राणा संभागीय अध्यक्ष महिला, डॉ सत्येन्द्रद्विवेदी,जिलाउपाध्यक्ष,अचल बाजपेई, एम एल पॉल,विमल सिंग, डॉ अवधेश सिंह, ओ पी गुप्ता, सरदारी लाल कश्यप, जसोमति भगत, नजमा खान, वहीदा खान, श्री समीर पांडेय, श्री वाय के तिवारी ,श्री पी एल उपाध्याय,श्री एस के वर्मा, श्री एल पी कौशिक,श्री एन के श्रीवास,श्री एम के पांडेय, श्री गोपाल पांडेय,श्री एन के राठौर, श्री अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।