बिलासपुर :— 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गोकुल नगर में संगीता फाउंडेशन द्वारा एक अनूठे भंडारे का आयोजन किया गया। जहां आमतौर पर भंडारे आम जनता के लिए आयोजित होते हैं, वहीं इस आयोजन में गौमाता एवं नंदी महाराज के लिए विशेष रूप से भंडारे की व्यवस्था की गई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
इस सेवा कार्य में रितु मिश्रा, शिवानी शर्मा, उमाकांत मिश्रा, उमेश गुरबानी, माधुरी पांडेय, अखिलेश सिंह, प्रतीक मिश्रा, शिखा मिश्रा, विभा गहरा, प्रशांत दुबे, आशुतोष मिश्रा, राजू महाराज, सुधीर सिंह, रितु उपाध्याय, प्रांजल केवट, रुकमणि दुबे, अर्पित दुबे, युगल ताम्रकार, रोहनी एवं प्रियंडा पांडेय का विशेष योगदान रहा।