दिनांक 23/11/2025 को जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक आयोजित की गई ।बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष इं बी एन ओझा द्वारा सभी साथियों के अभिनंदन के साथ किया गया ,बैठक के प्रारंभ में ओझा जी ने जिला महामंत्री इं राजेश कुमार मित्तल द्वारा दिए त्यागपत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन्हीं परिस्थितियों के कारण त्यागपत्र दिया था किंतु सभी साथियों के अनुरोध पर उन्होंने अपने पद पर कार्य करने हेतु सहमति दी है। इसके पश्चात माह अक्टूबर एवं नवम्बर में जन्मदिन वाले साथियों इं एच एस साहू,शशि भूषण तिवारी, आर ए खान,रवि मोहन कोल्लुरी, सुरेन्द्र कुमार जैन, बी एन ओझा, एच एस प्यासी, व्ही के एस ठाकुर,राम कुमार राठौर, राजेंद्र दवे,अनिल कुमार गुप्ता, सुभाष भांबरी, ईश्वर प्रसाद जायसवाल, चन्द्र हास शुक्ला,जुगल किशोर सेन, आई के राव, मणिकांत नेमा, पी के केसरवानी, ठाकुर राम देवांगन, राजेश कुमार मित्तल का स्मृति चिन्ह एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ओझा जी द्वारा सदन को जानकारी दी गई कि जिला समिति के 156 सदस्यों में से 98 सदस्यों द्वारा वर्ष 2025 के लिए सहयोग राशि प्रदान की है शेष साथियों से सहयोग राशि जमा करने हेतु निवेदन किया। मासिक बैठक प्रत्येक माह के तृतीय या चतुर्थ ( चार या पांच रविवार के अनुसार) आयोजित किए जाने हेतु प्रताव रखा जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया इसके पश्चात सपरिवार नववर्ष मिलन कार्यक्रम चार या ग्यारह जनवरी को बागों बांध में किए जाने हेतु विचार आमंत्रित किए जिस पर बहुमत से ग्यारह जनवरी को आयोजन के लिए सहमति बनी एवं कुछ सदस्यों द्वारा अपने वाहन तथा कुछ साथियों द्वारा बस से जाने हेतु विचार रखा गया जिस पर साथियों के लिए दोनों साधनों के ऑप्शन रखे गए और निवेदन किया कि जल्द से जल्द अपनी सहमति दें जिससे कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए व्यवस्था की जा सके। इसके बाद प्रांतीय संरक्षक इं एल के गहवई द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं और संघर्ष के बारे में अपने विचार व्यक्त किए, इं राजेश कुमार दीक्षित, मणिकांत नेमा आदि ने अपने विचार रखे इसके बाद जिला संरक्षक इं आर पी शुक्ला द्वारा सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला अंत में इं राजेंद्र सक्सेना द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ बैठक समाप्त हुई।आज की बैठक में इं राजेश कुमार मित्तल, एस के तिवारी, यू के बंजारे, एस के जैन, एस पी मिश्रा, रविन्द्र कुमार मिश्रा,जुगल किशोर सेन,राजाराम सर्वे, संगीत मानुरकर, इंद्रजीत सिंह कश्यप, कृष्ण कुमार सोनी, लीलाधर गजभिए, पी के केसरवानी, पी आर राव, पी डी अग्रवाल, एस एस नायक, डी पी दुबे, रवि मोहन कोल्लुरी, शशि भूषण तिवारी, आर के मानसर, रोहित कुमार साहू, के बी देवांगन, एम एम खान, एम पी शर्मा, व्ही के ठाकरे, एस के भोंसले, एम के पाठक, ओम हरि मिश्रा,एन के शर्मा, अशोक कुमार साहू, सतीश कुमार सराफ, राजेश कुमार दीक्षित,एल के गहवई, आर पी शुक्ला, एच एस प्यासी, मणिकांत नेमा, यशवंत लाल देवांगन, धर्म प्रकाश पाठक , टी आर देवांगन, जी एस कोरी, ए के शुक्ला, सी एच शुक्ला, एम आई खान, बी एन उपाध्याय, एच सी वर्मा, के व्ही शेंडे, श्याम लाल नायक, उमाकांत मिश्रा, बी एन ओझा, राजेन्द्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।