• Sat. Apr 11th, 2026

फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स प्रतिनिधि मंडल ने विधायक सुशांत शुक्ला से की सौजन्य भेंट

Byumakant mishra

Oct 3, 2025

दिनांक 02/10/2025 को फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर के प्रतिनिधि मंडल जिसमें इं राजीव नयन शर्मा, आर पी शुक्ला, राजेश कुमार मित्तल, उमाकांत मिश्रा एवम् राजेन्द्र कुमार सक्सेना शामिल थे, ने अपने सामाजिक कार्यक्रम शव वाहन एवं डीप फ्रीजर हेतु बेलतरा के युवा एवं कर्मठ विधायक श्री सुशांत शुक्ला से मुलाकात की सर्व प्रथम विधायक महोदय को दशहरा पर्व की शुभ कामनाएं दी तथा अपने कार्यक्रम हेतु सहयोग पर चर्चा की। विधायक महोदय ने बिलासपुर शहर के बारे में विस्तृत चर्चा की जिसमे बिलासपुर हेतु पेयजल ,यातायात व्यवस्था, शहर में व्यवस्थित कालोनियों का निर्माण अरपा नदी केविकास आदि सम्मिलित थे जिसमे उन्होंने फ़ोरम के अनुभवी अभियंताओं का सहयोग की अपील की जिस पर प्रतिनिधि मंडल ने पूर्ण सहयोग का विश्वास दिया।

 

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed