• Sat. Apr 11th, 2026

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में आयुष सिंह राजपूत का चयन, छत्तीसगढ़ को गौरव

Byumakant mishra

Jan 19, 2026

बिलासपुर :— अशोक नगर बिलासपुर के आयुष सिंह राजपूत का विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के लिए चयन हुआ था उन्होंने चार चरण पार करके विकसित भारत यंग लीडर डायलोग में जगह बनाई है,प्रतियोगिता के चरण प्रश्नोत्तरी , निबंध,PPT presentation और इंटरव्यू था।।ये कार्यक्रम 9 से 12 जनवरी 2026 को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इनको 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने विचार माननीय नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने अथवा उनसे मिलने का अवसर प्राप्त हो सका इनका टॉपिक है विकसित भारत के लिए लोकतंत्र एवं सरकार में युवा अर्थात इनका उद्देश्य है कि कैसे हम 2047 तक युवाओं के माध्यम से हमारे देश को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं l इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी ने अपने दिल्ली स्थित आवास में आयुष सिंह राजपूत को इस उपलब्धि पर बधाई दिए एवं आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दिए।।आयुष वर्तमान में CGPSC aspirant है उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता एवं गुरु जनों को दिया।।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed