• Sat. Apr 11th, 2026

25 वर्षों से दृष्टिबाधितों की शिक्षा में अहम भूमिका निभा रहा ब्रेल प्रेस रजत जयंती वर्ष में ब्रेल प्रेस की प्रेरक यात्रा को किया गया प्रदर्शित

Byumakant mishra

Dec 13, 2025

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ रजत जंयती वर्ष 2025 के अवसर पर विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुये विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्रेल लिपि के प्रकाशन एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दृष्टिबाधित बालिकाओं द्वारा राज्यगीत एवं सरस्वती वंदना गीत की प्रस्तुति से की गई।

कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ब्रेल प्रेस के कार्यकम की प्रशंसा करते हुये पूरी यूनिट का भी अवलोकन किया। उन्होंने ब्रेल प्रेस की स्थापना के शुरूआत से आज तक दृष्टिबाधितों हेतु पुस्तकों के मुद्रण कार्य एवं उनके पठन-पाठन को लेकर खुशी जाहिर की। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक टी.पी. भावे ने अपने अनुभव बताते हुये कहा कि दृष्टिबाधितों को शासन भर्ती, पदोन्नति एवं योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं दे रहा है, जो इनके रोजगार-स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त करती है। ब्रेल प्रेस की 25 वर्ष की उपलब्धि पर सहा. सांख्यिकीय अधिकारी श्री उत्तमराव माथनकर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा खिलावन पटेल एवं श्रीमती अरूणा चंद्रप्रकाश सूर्या, श्री चंद्रप्रकाश सूर्या विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लायंस क्लब द्वारा छात्र-छात्राओं को गरम टोपी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। नगर निगम में कार्यरत् तीन दृष्टिबाधित कर्मचारी भृत्य राकेश साहू, मनोज खाण्डे, अमित कोरी को सहायक राजस्व निरीक्षक पदोन्नति उपरांत संभागायुक्त श्री जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। ब्रेल प्रेस के पूर्व सेवानिवृत्त तकनीकी कर्मचारी श्री केके पाण्डे के साथ-साथ वर्तमान में लगातार ब्रेल यूनिट में विशेष कार्य के लिये सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

इस अवसर पर उपनियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, श्री उत्तमराव माथनकर, पीडब्ल्यूडी आईकान श्री लीलाधर भांगे, श्रीमती सरस्वती जायसवाल, लांयस क्लब से श्री हर्ष पाण्डेय, अध्यक्ष, श्री रमेश अग्रवाल, सचिव श्री मनजीत अरोरा, श्री अरविंद गर्ग, श्री प्रशांत द्विवेदी, श्री प्रदीप शर्मा, सुश्री बीना दीक्षित, श्री संजय खुराना, दीक्षांत पटेल, अशोक अग्रवाल एवं संस्थाओं से श्री आर.जे. सिंह, श्रीमती ज्योती तिवारी, श्री संतोष सामंत, श्री राजेश सिंह, श्री बसंत श्रीवास, श्री संतोष देवांगन, श्री रमाशंकर शुक्ला, श्री दुर्गेश धीवर, श्रीमती रेखा चौहान, कु. पूर्णिमा पाण्डेय, श्रीमती अंजनी बर्मन, श्रीमती शालिनी त्रिपाठी, कु नीतू दीवान, श्री बलराम धीवर, कु. अंहिल्या यादव, श्री निर्मल बघेल विभागीय शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष सहयोग रहा।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed