• Wed. Jun 17th, 2026

नई दिल्ली में राष्ट्रपति पुरस्कार पाकर चमकीं बिलासपुर की बेटियाँ हर्षिणी और मुस्कान ने राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई बिलासपुर को पहचान भारत मंडपम में गूँजी छत्तीसगढ़ की गाइड्स की सफलता की गूंज

Byumakant mishra

Sep 2, 2025

बिलासपुर //भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह में जिले की दो गाइड्स कु. बी. हर्षिणी बिलासपुर एवं मुस्कान मैत्री सेंट जोसेफ कॉन्वेंट कन्या उच्च.माध्य. को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पुरस्कार वितरित किए। छत्तीसगढ़ के 20 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स का दल राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में इस समारोह में सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ राज्य से 2016 से 2021 तक कुल 54 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। बिलासपुर जिले की उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बनी। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, सांसद एवं राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल तथा मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे। गाइड्स की इस उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार टांडे, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री विजय कुमार यादव, गाइड कैप्टन पुष्प शर्मा, बीना यादव एवं जिले के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed