• Thu. Oct 8th, 2026

बहतराई में छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा पूजा, सैकड़ों श्रमिक हुए शामिल

Byumakant mishra

Sep 18, 2026

बिलासपुर (बहतराई) :— छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के तत्वावधान में बहतराई स्थित सामुदायिक भवन में विश्वकर्मा पूजा का भव्य और जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के निर्माण कार्य से जुड़े प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, राजमिस्त्री, रेजा और कुली सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सैकड़ों मजदूर साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद सुनील सोनकर को संघ द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, हालांकि किसी अपरिहार्य कारणवश वे समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।

समारोह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं श्रमिक भाइयों-बहनों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आप सभी के एकजुट प्रयास और सहयोग से ही यह आयोजन सफल हुआ है। संघ यह संकल्प लेता है कि आप सभी के सहयोग से हर वर्ष इसी बहतराई के सामुदायिक भवन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा का कार्यक्रम इसी तरह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।”

 

इस अवसर पर मजदूर वर्ग की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय गंधर्व, हेमंत सोनी, राजमिस्त्री राजू साहू, रूपचंद साहू, बुधराम साहू, पेंटर संजय महरा, संतोष जांगड़े, बढ़ई पन्नालाल कौशल, होरी लाल कौशल, कुली ललित गंधर्व, शरद मिश्रा, सत्यवती मिश्रा, सुकमत गंधर्व, पुष्पा साहू, कांति देवांगन, चंद्रकला गंधर्व, रानी साहू, गीता साहू तथा मिथिलेश्वरी साहू सहित भारी संख्या में संघ के सदस्य एवं मजदूर साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और मजदूर एकता के नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *