• Sun. Aug 9th, 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना : प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा 5 जुलाई को

Byumakant mishra

Jul 3, 2026

बिलासपुर :— मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा डेल्टा पब्लिक स्कूल (प्रीमियर एकेडमी), पुराना हाईकोर्ट के सामने, गांधी चौक, बिलासपुर में आयोजित होगी। प्रवेश पत्र संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र अपनी शाला से कार्यालयीन समय में 4 जुलाई 2026 तक प्राप्त कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *