• Sun. Aug 9th, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में मनाया जाएगा जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर जिले में होगा भव्य शाला प्रवेशोत्सव

Byumakant mishra

Jul 1, 2026

बिलासपुर :— जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 1 जुलाई को सवेरे 11 बजे से सेजेस लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव एवं दिलीप लहरिया शामिल होंगे। इसके अलावा महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ ही नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का संदेश दिया जाएगा।

umakant mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *