• Wed. Jun 17th, 2026

छत्तीसगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी जयपुर नेशनल के लिए तैयार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे 10 खिलाड़ी

Byumakant mishra

Jan 19, 2026

बिलासपुर :— जयपुर में 30 से 1 फरवरी 2026 तक होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से खेलों ताईक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के खिलाड़ी अमन गेनडारे, ऋषभ पटेल, गौरव, जतिन, नीलिमा, आरुषि, लता, संजनी, मुस्कान एवं इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर द्वारा जाने की पूरी तैयारी कर ली गईं है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी इंटरनेशनल खेलने नेपाल देश जाएंगे। नेशनल प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी सुबह शाम प्रतिदिन दो-दो घंटा ट्रेनिंग कर रहे हैंI इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर गणेश सागर द्वारा एस बी आर कॉलेज में फ्री ताईक्वांडो क्लास खोला गया है जहां शहर के काफी खिलाड़ी फ्री में सीखने जा रहे हैं इस क्लास में फ्री ट्रेनिंग के साथ साथ लड़कियों के लिए स्पेशल सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निः शुल्क प्रशिक्षण जरूर कराए यहां एक वर्ष के लिए फ्री क्लास चलेगा। इस फ्री क्लास में कोई भी पुरुष महिला भाग ले सकते हैं। रोज शाम 4 से 6 बजे तक क्लास चल रहा है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9755759571 पर संपर्क कर सकते है।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed