• Wed. Jun 17th, 2026

राजस्व कालोनी बस्ती में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सैकड़ों नागरिक हुए शामिल हिन्दू सम्मेलन में गूंजे सनातन संस्कृति और संस्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Byumakant mishra

Jan 7, 2026

 

“हिन्दू सम्मेलन” राजस्व कालोनी बस्ती ( 04 जनवरी 2026 )

बिलासपुर :— दिनांक 04 जनवरी 2026 को राजस्व कालोनी बस्ती में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें राजस्व कालोनी, संजय हाइट्स, कपिलनगर, चांटीडीह, सागर शिखर, कमलाश्री, ड्रीम इंपीरिया जीवाजी हाईट्स के गणमान्य बंधुगण एवं मातृशक्यिां लगभग 400-450 की संख्या में सपरिवार उपस्थित रहे। उक्त कालोनियों के प्रतिभाशाली बच्चों, मातृशक्ति एवं बंधुओं द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न आकर्षक धार्मिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसकी माननीय अतिथिगण एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् अतिथिगण आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी कुलपति अटल बिहारी वि0वि0 बिलासपुर, श्रीमत् स्वामी सेवाव्रतानंद जी सचिव रामकृष्ण मिशन कोनी बिलासपुर, एवं डा. इन्दू सक्सेना योगाचार्य गायत्री परिवार का उद्बोधन सनातन हिन्दू संस्कृति/संस्कार के परिप्रेक्ष्य में प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक श्री बजरंग क्षत्रिय एवं सह-संयोजक श्री केतन सिंह रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सत्यनारायण परिहार, लक्ष्मीकांत जायसवाल, ओ.पी. मिश्रा, अरूण सोनी, विश्वामित्र कश्यप, विवेक पाण्डेय, शरद पाण्डेय, क्रांति कुमार वर्मा, दामोदर सोनी, विश्वनाथ कश्यप, दिनेश पाण्डेय, संस्कार गुप्ता, हिमांशु परिहार एवं सुनील विंचुरकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

—————————————————————————————

प्रति,

संपादक महोदय

1- दैनिक भास्कर बिलासपुर

2- नवभारत बिलासपुर

3- हरिभूमि बिलासपुर

4- पत्रिका

5- नई दुनिया

6- दबंग दुनिया

7- देशबंधु

8- स्वदेश

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed