• Wed. Jun 17th, 2026

एक भी बच्चा न छूटे: जिले में बनाए गए 1520 पोलियो बूथ तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा

Byumakant mishra

Dec 20, 2025

बिलासपुर // जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान का आयोजन दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को किया जाना है। अभियान के प्रथम दिवस में पोलियो बूथ तथा माप-अप दिवसों (दिनांक 22 एवं 23 दिसम्बर 2025) को गृह भेंट कर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाना है। इस हेतु डॉ. शुभा गरेवाल, सीएमएचओ द्वारा इस अभियान की व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये गये। इस दौरान स्वास्थ्य के डॉ. रक्षित जोगी डीएसओ, प्रभारी पल्स पोलियो अभियान, सुश्री प्यूली मजूमदार डीपीएम, श्रीमती एसआर राम बीईटीओ, डॉ. टारजन आदिले सीपीएम, श्री अमित स्कॉट डीपीएचएनओ, श्री प्रदीप राय डीटीसी, डॉ. अनुपम नाहक सलाहकार, श्री दिनेश कुमार सिंगरौल सक्रेटेरियल असिस्टेन्ट सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

एक भी बच्चा पोलियो दवा पीने से न छूटे, इसके लिए लिए जिले में 1520 पोलियो बूथ बनाया गया है। यह पोलियो बूथ जिला चिकित्सालय, सिम्स, समस्त शासकीय अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित होगा। जिले में शून्य से 05 वर्ष के लक्षित कुल 278149 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। यह अभियान तीन दिन को होगा, पहले दिन 21 दिसम्बर, रविवार को पोलियो बूथ पर दवा पिलायी जायेगी। इसके बाद दूसरे एवं तीसरे दिन 22 एवं 23 दिसम्बर को स्वास्थ्य कार्यकर्ता/आंगबाड़ी कार्यकर्ता/मितानिनों के द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को व दुर्गम पहुँच विहिन क्षेत्रों में जाकर पोलियो दवा पिलाएंगे। गृह भ्रमण के लिए टीम बनाये गये है। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व हाई रिस्क क्षेत्र जैसे- ईट भट्टा, कोयला भट्टा, निर्माण क्षेत्र, घुमन्तू परिवार, मलिन बस्ती आदि के लिए अलग से टीम बनाई गई है तथा मेला एवं हाट बाजार के लिए भी टीम सदस्य अलग से बनाई गई है। मोबाईल टीम भी बनाये गये है, जो बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे। पालकों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि पल्स पोलियों अभियान के दौरान वे अपने शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को नजदीक के पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलायें।

umakant mishra

सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव
वीबी जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर सीईओ संदीप अग्रवाल का जोर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में अधिकारियों को दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
बिलासपुर में छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ का विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, जुटे लोकतंत्र के पहरेदार दिग्गज डॉक्टरों की टीम ने की सैकड़ों पत्रकारों की जांच; प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा बोले– ‘हर साथी की सेहत हमारी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed