बिलासपुर :— दिनांक 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स के आव्हान पर , फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर द्वारा दिनांक 03/11/2025 को निर्गमित राजपत्र में केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा 8 वें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना में 2026 के पूर्व सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों शामिल नहीं करने पर,एवं अन्य समस्याओं को लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री माननीया निर्मला सीतारमन को संबोधित ज्ञापन माननीय कलेक्टर को सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में इं एच सी राठौर, राजेन्द्र दवे, बी एन ओझा, उमाकांत मिश्रा, राजेश कुमार मित्तल, अनिल सोनी, राजेंद्र सक्सेना सम्मिलित थे आज के कार्यक्रम में इं राम सिंह राठौर, आई के राव, लीलाधर गजभिए, एच सी वर्मा, एम पी शर्मा, एस पी मिश्रा, एस बी बरेठ, एस एस नायक, एस एल नायक, राकेश सिंह चतुर्वेदी, पी के केसरवानी, रवि मोहन, नकुल कुर्रे, अशोक कुमार साहू आदि उपस्थित रहे ।